अम्बाला: शाहपुर में किसान आंदोलन से जुड़े किसानों के घर दबिश देने पहुंची पुलिस
Ambala, Ambala | Mar 11, 2024 अंबाला पुलिस ने आज सुबह शाहपुर में किसान आंदोलन से जुड़े किसान नेताओं के घर पर रेड की। इस दौरान घर पर किसान न रहने के कारण पुलिस बल वापस लौट गया। किसानों के परिवारों का कहना है कि सरकार अभिव्यक्ति की आजादी छीन रही है, लेकिन वह पुलिस की कार्रवाई से डरने वाले नहीं है।