निघासन: निघासन चौराहे पर धूमधाम के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, विशाल भंडारे में उमड़ी आस्था की भीड़
लखीमपुर खीरी के निघासन कस्बे के मुख्य चौराहे पर हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्तों का आना शुरू हो गया और पूरे क्षेत्र में “जय बजरंगबली” के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम का आयोजन व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में किया गया।