मेरठ में रविवार रात करीब 8 बजे लोहिया नगर थाना क्षेत्र के सोहेल गार्डन स्थित 100 फुटा रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक तीन पन्नी के गोदामों में भीषण आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास में बने एक मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। तेज लपटों और उठते धुएं से पूरा इलाका दहशत में आ गया।