एक महिला ने अपने पति और ससुरालयों पर जानलेवा हमला और वर्षों से उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। झांसी की नूर नगर निवासी महिला जाहिदा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया है। जिसमे बताया कि उसकी शादी 20 वर्ष पूर्व हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसे मारता-पीटता था और कई बार जान से मारने की कोशिश भी की।