गया टाउन सीडी ब्लॉक: शराब कांड में 4 आरोपी 59 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार
एसएसपी आनंद कुमार के निर्देश पर गयाजी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से शराब के कांड में 04 आरोपी को 59 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है. गया जी के एसएसपी आनंद कुमार ने शनिवार को शाम 6:00 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि मंगलवार को गयाजी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में शराब के कांड में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चलाई गई।