भेरूखेड़ा में बुधवार शाम वाइन शॉप के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को उठाकर निजी वाहनों की मदद से अस्पताल भेजा।