मोतिहारी: बंजरिया पुलिस की शिकायत लेकर राज्यपाल से मिलने पहुंची चितहाँ की युवती को सुरक्षा कर्मियों ने मिलने से रोका
बंजरिया पुलिस की शिकायत लेकर राज्यपाल से मिलने पहुंची चितहाँ की युवती को सुरक्षा कर्मियों ने रोक दिया। जिससे परेशान युवती ने मीडिया के माध्यम से संदेश देते हुए न्याय की गुहार लगाई। युवती ने बताया उसके गांव के दबंग लोग उसकी निजी जमीन पर कब्जा कर रहें है। जिस पर उसके पिता 27 जून को थाना में आवेदन दिया, वावजूद पुलिस उसे सहयोग करने के बजाय दबंगो को सहयोग कर रही।