मोतिहारी: मोतिहारी में केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रों से बिहार के राज्यपाल ने कहा भारत को सोने की चिड़िया नही सोने का शेर बनाना
महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा अयोजित दीक्षारम्भ कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने छात्रों से कहा हमे भारत को सोने की चिड़िया नही सोने का शेर बनाना है। जिसकी दहाड़ पूरी दुनिया सुने। ताकि पूरा विश्व भारत की दहाड़ को सुन सके। आने वाले कुछ वर्षों में भारत में 60 प्रतिशत युवा होंगे,हम युवाओं का देश बनने जा रहें है।