खंडवा के मूंदी में शनिवार शाम 6 बजे हुई एक घटना ने लोगों को झकझोर दिया हैं। घर की छत पर खेल रही एक 3 साल की बच्ची नीचे सड़क पर गिर गई। रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़े और परिजन को सूचना दी। परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने बच्ची को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।