रामपुर: मंगलवार को थाना कोतवाली क्षेत्र में रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Nov 19, 2024 मंगलवार को शाम 6 बजे प्रेसनोट के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली क्षेत्र से वादी के साथ रास्ता रोककर गाली गलौच कर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्ज़े से 03 अदद तंमचे 11 कारतूस नाजायज एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।