सिवनी के डूंडा सिवनी थाना अंतर्गत बरघाट रोड पर सेलुआ टोल प्लाजा के समीप ट्रक और यात्री बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। शनिवार को बताया गया कि हादसा गंभीर हो सकता था, लेकिन सौभाग्य से बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया। मामले की जांच की जा रही है।