हरदा जिला मुख्यालय के स्वामी विवेकानंद शासकीय कॉलेज में आज 7 फरवरी शाम 6: 30 बजे ABVP कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. संगीता बिले को हटाने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने उनके कमरे के बाहर ताला लगा दिया और धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर तहसीलदार राजेंद्र पंवार और एसडीएम अशोक डेहरिया मौके पर पहुंचे।