कैसरगंज: भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष ने जिला अधिकारी से चीनी मिल द्वारा समय से पूरा भुगतान कराने की मांग की
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष ने जिला अधिकारी से चीनी मिल द्वारा समय से पूरा भुगतान कराने की मांग की है। जिला अध्यक्ष रामकुमार वर्मा का कहना है कि जनपद में चीनी मिल द्वारा समय से पूरा भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिलाधिकारी जल्द से जल्द इस मामले में संज्ञान लें नहीं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।