वाड्रफनगर: संयुक्त टीम की जांच में विभिन्न प्रतिष्ठानों से 17 सिलेंडर जब्त, घरेलू गैस के उपयोग पर की गई कार्रवाई
वाड्रफनगर शनिवार कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देशानुसार घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड वाड्रफनगर अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी श्री नीर निधि नंदेहा मार्गदर्शन में होटल संचालक के द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करते पाए जाने पर कार्रवाई किया गया