हरिद्वार: उत्तराखंड में आपदा पीड़ितों की मदद करेंगे साधु संत, मायापुर स्थित निरंजनी अखाड़े में लिया गया निर्णय
निरंजनी अखाड़े में हुई साधु संतों की मीटिंग में फिलहाल कुंभ को लेकर चर्चा टाल दी गई। हालांकि मीटिंग के लिए इकट्ठा हुए साधु संतों ने उत्तराखंड में आपदा को लेकर चिंता व्यक्त की। साधु संतों ने आपदा में राहत बचाव कार्य और प्रभावितों की मदद के लिए सरकार का सहयोग करने की बात कही। निरंजनी अखाड़े में आयोजित मीटिंग में कई अखाड़ों के तमाम साधु संत शामिल हुए।