सिवनी: पारिवारिक विवाद में युवक पर चाकू से हमला, पत्नी और सास पर आरोप, अस्पताल में भर्ती
Seoni, Seoni | Apr 1, 2026 बंडोल थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना बंडोल पुलिस थाना के पास की बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक का अपनी पत्नी और सास के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान युवक को चाकू लग गया। घायल युवक ने अपनी पत्नी और सास पर हमला करने का आरोप लगाया है।