बरेली: बारादरी थाना पुलिस ने अवैध गैस रिफिलिंग करने वाले एक आरोपी को हिरासत में लिया
एसएसपी बरेली के निर्देशन पर इंस्पेक्टर क्राइम बारादरी ने गुरुवार समय लगभग शाम के 4:00 बड़ी कार्रवाई करते हुए सीकलापुर नाले के पास से अवैध गैस की रिफिलिंग करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया है जिसके पास से सात सिलेंडर बड़े भरे हुए दो छोटे सिलेंडर एक दर्जन रेगुलेटर एक गैस रिफिलिंग पंप बरामद कर पूर्ति निरीक्षक के कब्जे में दिया।