भीलवाड़ा: पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी के दौरान घुसा सांप, मची अफरा-तफरी
स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल के दौरान बुधवार को सुबह करीब 9 बजे पुलिस लाइन परेड मैदान में अचानक सांप घुस आया। राष्ट्रगान के वक्त सांप को देखकर एक सिपाही ने सतर्कता दिखाते हुए उसे मंच की ओर बढ़ने से रोक दिया और मौके पर ही दबाकर मार डाला।