बड़हलगंज पुलिस ने लूट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान देवरिया के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के करनपुरा निवासी नसरुद्दीन के रूप में हुई है। उसे सोमवार शाम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। यह घटना 23 मई 2024 को हुई थी। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के सेमरा बुजुर्ग गांव निवासी निलेश शर्मा ने थाने में तहरीर दी थी।