देहरादून: पथरीबाग चौक के पास हुए हादसे का सीसीटीवी आया सामने, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
देहरादून के पथरीबाग चौक के पास रविवार की सुबह हुए सड़क हादसे का सीसीटीवी सामने आया है। पुलिस ने इस सीसीटीवी के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि तेज रफ्तार ट्रक ने कैफे में टक्कर मारने के बाद एक वाहन को भी टक्कर मार दी थी। वहीं इस हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है।