गाज़ीपुर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा घाटों पर देव दीपावली का भव्य आयोजन किया गया।गंगा तटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी घाट दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। शहर के प्रमुख पोस्ता घाट पर सामूहिक दीपदान और गंगा आरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, साधु-संत और श्रद्धालु शामिल हुए। आरती के समय मंत्रोच्चार और घंटों की ध्वनि से गूंज उठा।