मिर्ज़ापुर: जनपद के 31 परीक्षा केदो पर समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई
जनपद के 31 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को दो पालियों में आयोजित समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई जिला प्रशासन नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कटिबद्ध था, जिसके तहत सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के लिए बनाए गए नोडल अधिकारियों ने केंद्रों पर जांच किया।