मिर्ज़ापुर: परिवार परामर्श केंद्र पुलिस लाइन में आए 16 मामले, पांच दंपतियों को समझाकर साथ रहने के लिए किया गया राजी
परिवार परामर्श केंद्र पुलिस लाइन में रविवार को 16 मामले आए जिसमें पांच दंपतियों को टीम द्वारा समझा-बुझाकर एक साथ रहने के लिए राजी किया गया। निरीक्षक सीमा सिंह ने बताया कि उनकी टीम लगातार टूटते रिश्तों को जोड़ने का काम कर रही है। इसी क्रम में रविवार को पांच रिश्तों को बचाकर उन्हें एक साथ रहने के लिए राजी कराया गया है। पांचों दंपति एक साथ रहने के लिए राजी हो गए हैं।