मिर्ज़ापुर: नगर विधायक समेत जिले के पांचों विधायक लखनऊ से बस में सवार होकर अयोध्या के लिए हुए रवाना
भगवान श्री राम का दर्शन करने के लिए अयोध्या के लिए नगर विधायक रत्नाकर मिश्र समेत जिले के पांचों विधायक लखनऊ से बस द्वारा अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं। तस्वीरों में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र के अलावा चुनार विधायक अनुराग सिंह, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल व अन्य विधायकगण नज़र आ रहे हैं।