सहारनपुर में शनिवार को उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती–2025 परीक्षा की प्रथम पाली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिलाधिकारी सहारनपुर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नगर क्षेत्र में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।