शाजापुर जिले के ग्राम बटवाड़ी में पिछले 10 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। गांव की मुख्य डीपी (ट्रांसफार्मर) जल जाने के कारण 80 से अधिक घरों में अंधेरा छाया हुआ है। ग्रामीणों ने दीपावली का पर्व भी बिना बिजली के मनाया। ग्रामीणों का कहना है कि 10 दिन पहले डीपी में खराबी आने के बाद से ही उनके घरों में बिजली नहीं आ रही है। उन्होंने बिजली कंपनी में शिकायत भी दर्ज