बाघमारा के बरोरा पंचायत में बीसीसीएल की ब्लास्टिंग के खिलाफ ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बीसीसीएल प्रबंधन डीजीएमएस के मानकों का उल्लंघन कर रहा है और उन्हें विस्थापित करने की कोशिश कर रहा है। ग्रामीणों ने उचित विस्थापन और नियोजन की मांग की।