भारत-नेपाल सीमा पर आबकारी विभाग ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा चौकी शीतलापुर के पास गन्ने के खेत से 72 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद की। मौके से 16 वर्षीय नाबालिग अलीराज अंसारी पकड़ा गया। शराब आठ पेटियों में छुपाई गई थी। आबकारी अधिनियम के तहत जब्ती कर किशोर न्याय बोर्ड में कार्रवाई की जा रही है।