पंडारक: पंडारक के टाल इलाके में जलजमाव से किसान परेशान, पानी निकासी को लेकर SDM और NTPC अधिकारियों के साथ बैठक
पंडारक प्रखंड के सरहन डैम और बरसात के पानी से टाल इलाका पूरी तरह जलमग्न हो गया है। सैकड़ों बीघा खेत पानी में डूबने से खेती लायक नहीं रहे और किसान भारी संकट में हैं। करीब 12 गांव के किसान इस समस्या से प्रभावित बताए जा रहे हैं। गुरुवार को लगभग 4 बजे बाढ़ अनुमंडल सभागार में SDM चंदन कुमार, NTPC के अधिकारी और किसानों की संयुक्त बैठक हुई।