ब्यौहारी: देवलौंद के चचाई गांव में स्थित सोन नदी में शनिवार को मिली लाश मामले में युवती की हुई पहचान
चचाई गांव में स्थित सोन नदी में शनिवार को मिली लाश मामले में युवती की हुई पहचान, रविवार की सुबह जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि युवती रीना द्विवेदी पाली थाना क्षेत्र की रहने वाली थी, वह ब्यौहारी में रहकर मास्टर ट्रेनर का कार्य कर रही थी 5 दिन पहले वह लापता हुई थी जिसकी गुम होने की शिकायत परिजनों ने ब्यौहारी थाने में दर्ज कराई थी,