हुज़ूर: अयोध्या नगर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Nov 25, 2025 भोपाल के अयोध्या नगर इलाके में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर आरोपी युवक ने वारदात को अंजाम दिया और बाद में शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।