हज़ारीबाग: हजारीबाग में दामोदर घाटी निगम का 77वा स्थापना दिवस मनाया गया, कई कार्यक्रम हुए आयोजित
दामोदर घाटी निगम का 77वाँ स्थाापना दिवस पूरे हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया । दामोदर घाटी निगम के हजारीबाग परियोजना में सर्वप्रथम प्रभात फेरी निकाली गयी फिर डीवीसी परिसर में डीवीसी के झंडे का झंडोत्तोयलन निदेशक व परियोजना प्रमुख,के द्वारा किया गया । उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डीवीसी का इतिहास काफी समृद्धशाली और सुनहरा रहा है ।