गोपालपुर प्रखंड क्षेत्र में बाइक व टोटो के आमने सामने की टक्कर से स्वास्थ्य उप केंद्र कालूचक में कार्यरत एएनएम रेखा कुमारी व टोटो चालक घायल हो गये। एएनएम व टोटो चालक का इलाज सीएचसी गोपालपुर में किया गया। एएनएम सीएचसी गोपालपुर ड्यूटी के लिए आ रही थी। एएनएम को आठ टांगे लगाये गये हैं।