शुक्रवार सुबह 8 बजे घाटोल - लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर घाटोल थाना पुलिस के तत्वावधान में “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया, जिसमें कस्बेवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।