देवघर: मानिकपुर सरासनी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात शव, इलाके में फैली सनसनी
मानिकपुर से सरासनी गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी आरपीएफ पुलिस एवं जसीडीह थाना पुलिस को होते ही रविवार के सुबह 10:00 बजे शव को बरामद कर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया और मृतक के पहचान को लेकर पूछताछ कर रही है