बरेली: मौलाना तौकीर रजा के भाई के घर बीडीए ने की जांच, बेसमेंट निर्माण की पैमाइश
बरेली शहर में बवाल के आरोपी मौलाना तौकीर रजा के भाई उस्मान रजा खान उर्फ अंजुम मिया के सौदागरान स्थित आवास पर बुधवार को बरेली विकास प्राधिकरण की टीम पहुंची। शिकायत के बाद टीम ने बेसमेंट निर्माण की पैमाइश की और दस्तावेजों की जांच शुरू की। बीडीए बीसी ए मनिकन्दन ने कहा कि बिना नक्शा पास कराए निर्माण अवैध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होगी।