मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र में दूसरी महिला के चक्कर में पड़ कर पति ने की पत्नी के साथ जमकर मारपीट पत्नी हुई घायल
कटघर थाना क्षेत्र में पति ने दूसरी महिला के चक्कर में पड़कर अपनी पत्नी को साथ जमकर मारपीट कर डाली,जानकारी मे घायल पत्नी ने बताया ,कि उसका पति दूसरी महिला के चक्कर मे पड़ गया है ,और घर में बिल्कुल भी ध्यान नहीं देता है ,और नहीं खाने को देता है, जहा आज विरोध किया गया तो उसने मारपीट कर डाली, महिला के द्वारा आरोपी पति के खिलाफ पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।