बेगूसराय: जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर BPSC द्वारा आयोजित प्रधान शिक्षक परीक्षा कदाचारमुक्त सम्पन्न, 644 परीक्षार्थी अनुपस्थित
जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर बीपीएससी द्वारा आयोजित प्रधान शिक्षक की परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. इस परीक्षा में कुल 8,832 परीक्षार्थियों में 8,188 उपस्थित एवं 644 अनुपस्थित रहे. यह बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम ने कही. परीक्षा एक पाली में दोपहर 12:00 बजे से 02:30 बजे तक सम्पन्न हुई.