बेगूसराय: वार्ड-40 में ₹11 लाख 40 हजार की लागत से बनने वाले PCC सड़क सह नाला निर्माण कार्य का मेयर ने किया शिलान्यास
शहर के वार्ड 40 में 11 लाख 40 हजार रुपये से बनने वाले पीसीसी सड़क सह नाला निर्माण कार्य का मेयर पिंकी देवी ने शिलान्यास किया. इस मौके पर पूर्व मेयर संजय कुमार स्थानीय पार्षद समेत अन्य मौजूद थे. इस मौके पर संबोधित करते हुए मेयर पिंकी देवी ने संवेदक को निर्देश दिया कि कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं ससमय पूरा करें.