बरियापुर गांव के पास शारदा सहायक नहर में तीन गायों के कटे सिर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर डायल 112, सैदाबाद चौकी व हंडिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सिरों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और धड़ की तलाश जारी है। बुधवार लगभग 04 बजे घटना से जुड़ा वीडियो सामने आया।