बासोदा: ग्राम ककरावदा के समीप कार की टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ घायल, शिकायत के आधार पर मामला दर्ज
Basoda, Vidisha | Feb 16, 2025 रविवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बासौदा के ग्राम ककरावदा के पास एक कार चालक ने मोटरसाइकिल से जा रहे युवक को टक्कर मार दी जिससे उसको चोटे आई हैं फरियादी युवक की शिकायत पर बासौदा शहर थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की कार्यवाही शुरू कर दी है