बरूराज मोतीपुर: पजवारा ब्रह्मस्थान के समीप कार सवार अपराधियों ने बाइक सवार युवक से की लूटपाट, लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले।
कथैया थाना क्षेत्र के पजवारा ब्रह्म स्थान के समीप कार सवार अपराधियों ने बाइक सवार युवक से की लूटपाट,लूटपाट के दौरान धक्का मुक्की होते देख आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए जिसको बाद कार सवार अपराधी भागने लगे भागने के क्रम में अपराधीयों की कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खेत में लुढक गई जिस में से ग्रामीणों ने एक अपराधी को पकड़ लिया जिसे मौके पर पुलिस को सौंपा