लक्सर: लक्सर के गोवर्धनपुर में विहिप ने खानपुर विधायक उमेश के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका
लक्सर के गोवर्धनपुर में विश्व हिंदू परिषद ने खानपुर विधायक उमेश कुमार पर गौ हत्यारों को संरक्षण देने हिंदू संगठनों को बदनाम करने का आरोप लगाकर गोवर्धनपुर में हंगामा,कर प्रदर्शन किया। उन्होंने विधायक का पुतला जलाकर रोष जताया। कहा कि समुदाय विशेष के वोट की खातिर विधायक 100 करोड़ हिंदुओं की आस्था पर चोट कर रहे हैं।