झालरापाटन: खोद मार्ग पर बाइक गड्ढे में गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल
झालावाड़ के खोद मार्ग पर बाइक गड्ढे में गिर जाने के कारण एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने रविवार सुबह 11:30 बताया कि खोद गांव का रहने वाला माणक चंद्र पुत्र रतनलाल भवानी मंडी से वापस अपने घर लौट रहा था लेकिन बीच मार्ग में बाइक गड्ढे में गिर गई।