ट्रैक और स्कॉर्पियो के टक्कर में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। जख्मी महिला 33 वर्षीय शमीना परवीन मुसाबनी के वार्ड नंबर 1 की रहने वाली है। जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर में एक स्कॉर्पियो पर ड्राइवर समेत 6 लोग सवार होकर जगन्नाथपुर जा रहे थे। जिसमें चार महिला शामिल थी। जगन्नाथपुर जाने के दौरान झींकपानी के आगे एक मोड़ में पीछे से ट्रक धक्का मार दिया।