आगरा: एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती रैली का शुभारंभ, बारिश के बीच 600 युवाओं ने लिया भाग
आगरा में अग्निवीर भर्ती रैली का पहले दिन भव्य शुभारंभ हुआ। खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में युवा भर्ती स्थल पहुंचे। दस्तावेज़ सत्यापन के बाद शारीरिक फिटनेस परीक्षण कराए गए। ब्रिगेडियर केबी सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाई। पहले दिन करीब 875 प्रवेश पत्र जारी हुए, जिनमें से लगभग 600 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।