मांगरौल: बोहत गांव में गड्ढों में बदली सड़क से उड़ती धूल से दुकानदारों और राहगीरों को सांस लेने में हो रही है दिक्कत
Mangrol, Baran | Feb 12, 2025 बारां मांगरोल मार्ग पर स्थित बोहत गांव की सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क पर डामर का नामोनिशान तक नहीं बचा है।दिन भर धूल के गुब्बार उड़ने से दुकानदारों व राहगीरों को श्वास लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी सार्वजनिक निर्माण विभाग का ध्यान नहीं है। बुधवार शाम पांच बजे लोगों ने विधायक को पत्र भेजकर सड़क पर पेचवर्क की मांग की है।