कोतवाली पिहानी क्षेत्र के जहानी खेड़ा–पिहानी मोड़ स्थित देमलपुर गांव में स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर शनिवार को दोपहर 12:00 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब पंप परिसर में रखे सीएनजी सिलेंडर अचानक लीकेज होने लगे। गैस लीकेज होते ही पेट्रोल पंप कर्मचारियों में दहशत फैल गई और सभी कर्मचारी जान बचाने के लिए भाग खड़े हुए।