पलासी प्रखंड क्षेत्र में बीते 24 घंटे के दौरान आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना में महिला सहित छह लोग घायल हुए। घायलों में मालद्वार गांव की शारदा देवी, उषा देवी, गोतम कुमार मांझी, डेगा गांव की जुमनी खातुन, धनगामा गांव की रेखा देवी और डाला गांव के बृजकिशोर मंडल शामिल हैं। परिजनों ने सभी घायलों को तत्काल सीएचसी पलासी पहुंचाया।