सरधना: बपारसी गांव में सरकारी रास्ते पर दबंगों ने किया कब्जा, किसानों को हो रही परेशानी, एसडीएम को दी लिखित तहरीर
सरधना थाना क्षेत्र के बपारसी गांव में कुछ दबंगों ने किसानों के खेतों पर जाने वाला रास्ते पर कब्जा कर उसे पर पशु बांध दिए जिस पर अन्य किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, एसडीएम को पीड़ित किसानों ने प्रार्थना पत्र देकर उक्त रास्ते को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की है एसडीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का शासन दिया है।